कपकोट: भालू के हमले‌ में महिला घायल, भाग कर बचाई जानें

कपकोट से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों यहां भालू का आतंक बढ़ता जा रहा है। वहीं कपकोट तहसील के कीमू निवासी दानुली देवी पर भालू ने प्राणघातक हमला कर दिया।

भालू ने महिला पर‌ किया प्राणघातक हमला-

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम महिला जंगल से चारा पत्ती लेकर लौट रही थी। तभी भालू ने महिला पर‌ हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद महिला को एंबुलेंस से सीएचसी कपकोट भर्ती किया गया। यहां से रात में विवाहिता को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।