काशीपुर: जहरखुरानी के शिकार दो अज्ञात युवकों को 108 एबुलेंस द्वारा उपचार के लिए एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
जाने पूरा मामला
बाजपुर रोड निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास सोमवार की सुबह दो युवक अचेतावस्था में पड़े मिले। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 108 एबुलेंस को दी। दोनों युवकों को 108 एबुलेंस द्वारा एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवको की अभी पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचेत मिले युवक जहरखुरानी के शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। उनके होश में आने के बाद ही विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकेगी। हालांकि दोनों युवकों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।