आज हम गजानन संकष्टी चतुर्थी के बारे में जानकारी देंगे। कल 14 जुलाई को गजानन संकष्टी चतुर्थी है। हिन्दू धर्म में गजानन संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माना जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि पाने के लिए व्रत रखा जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 जुलाई को देर रात 01 बजकर 02 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 14 जुलाई को देर रात 11 बजकर 59 मिनट पर चतुर्थी तिथि समाप्त होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय से दिन की गणना की जाती है। इसके लिए 14 जुलाई को गजानन संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी।