👉विश्व के सबसे बड़े रिवर क्रूज़ गंगा विलास की यात्रा मंगलवार को डिब्रूगढ़ में संपन्न होगी । भारत और बांग्लादेश से गुजरने वाला यह क्रूज लगभग तीन हजार दो सौ किलोमीटर की यात्रा 50 दिनों में पूरी कर रहा है।
👉केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह सोमवार को नई दिल्ली में सेवानिवृत्ति से पूर्व परामर्श कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।इस कार्यशाला से केंद्र सरकार के अवकाश ग्रहण करने वाले कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
👉झारखंड के बोकारो ज़िले में बर्ड फ्लू फैलने की सूचना मिलने के बाद एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों और बत्तखों समेत करीब 4 हज़ार पक्षियों को मारा जाएगा।
👉शनिवार को कानपुर देहात में कुछ बच्चे टेंपो से बोर्ड परीक्षा के लिए जा रहे थे, इस दौरान दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 8-9 बच्चे घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है। एक बच्ची की हालत गंभीर थी, इलाज के दौरान उसकी हुई मृत्यु ।
👉आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप का फाइनल आज दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा ।
👉भारत और जर्मनी ने बहु-पक्षीय संस्थानों में वास्तविक वैश्विक स्थिति के अनुरूप सुधारों की आवश्यकता पर फिर बल दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- परम्परा और प्रौदयोगिकी नये भारत का भाव है।
👉अरूणाचल प्रदेश पुलिस ने असम पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में असम के तिनसुकिया जिले से उग्रवादी संगठन ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट के तीन उग्रवादियों को पकड़ा ।
👉छत्तीसगढ़ में बस्तर मंडल के सुकुमा जिले में, कल सुबह माओवादी हमले में तीन सुरक्षा कर्मी हुए शहीद ।
👉नागालैंड में चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हुआ। प्रचार में कुछ ही घंटे शेष रह जाने को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार मतदाताओं को आकर्षित करने के हरसंभव प्रयास किए । राज्य में 60 सीटों की विधानसभा में से 59 निवार्चन-क्षेत्रों के लिए सोमवार 27 फरवरी को मतदान होगा।
👉वरिष्ठ साहित्यकार अशोक वाजपेयी ने दिल्ली में हो रहे ‘अर्थ कल्चर फेस्ट’ में ‘सेंसरशिप’ का आरोप लगाया, कार्यक्रम के एक दिन पहले अशोक वाजपेयी ने इसमें शामिल होने से इनकार किया। उन्होंने ‘कभी-कभार’ नाम के एक फेसबुक पन्ने पर भी इसकी जानकारी दी।
👉यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को ख़त्म करने की चीन की पेश की गई योजना के बारे में चर्चा करने के लिए वो चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से करना चाहते हैं मुलाक़ात ।