अल्मोड़ा: शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले 01 व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान  पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर सरकारी अस्पताल में डॉक्टरी मुआयना कराया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम / पता

उमराव सिंह पुत्र विशन सिंह निवासी ग्राम नौलाकोट थाना द्वाराहाट

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही

दिनांक 26.08.2022 को थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 07 वाहन चालकों का चालान मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत करते हुए सम्बन्धित वाहन चालकों से मौके पर 4000/-रू0 का जुर्माना वसूला गया।