March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा, एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जेलिंगर को किया जाएगा सम्मानित

वर्ष 2022 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार (4 अक्टूबर) को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन जेलिंगर को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।एलेन एस्पेक्ट(75) फ्रांस से हैं जो यूनिवर्सिटी पेरिस-सैकले और इकोले पॉलीटेक्निक, पलाइसो, फ्रांस में प्रोफेसर हैं। जॉन एफ क्लॉसर (79) संयुक्त राज्य अमेरिका के जेएफ क्लॉसर एंड असोक में एक शोध भौतिक विज्ञानी हैं, जबकि 75 वर्षीय एंटोन जेलिंगर ऑस्ट्रिया की विएना यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और रिसर्चर हैं।

क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस पर रिसर्च किया

पुरस्कारों की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, तीनों ने “उलझे हुए फोटॉन के साथ प्रयोगों के लिए, बेल असमानताओं के उल्लंघन की स्थापना और क्वांटम सूचना विज्ञान के लिए दिया गया है ।

वैज्ञानिकों ने क्या किया

तीनों ने उलझी हुई क्वांटम अवस्थाओं पर कई प्रयोग किए, जहाँ दो अलग-अलग कण एक इकाई की तरह व्यवहार करते हैं। उनके पथप्रदर्शक परिणामों का क्वांटम कंप्यूटर, क्वांटम नेटवर्क और सुरक्षित क्वांटम एन्क्रिप्टेड संचार के क्षेत्र में प्रभाव पड़ेगा। सीधे शब्दों में कहें, क्वांटम कंप्यूटर नियमित कंप्यूटरों के लिए बहुत जटिल समस्याओं को हल करने के लिए क्वांटम यांत्रिकी का उपयोग करते हैं।नोबेल पुरस्कार वेबसाइट का कहना है कि लंबे समय से वैज्ञानिकों ने जांच की है कि क्या उलझे हुए कणों में सहसंबंध इसलिए था क्योंकि उनमें “छिपे हुए चर, निर्देश थे जो उन्हें बताते हैं कि उन्हें एक प्रयोग में कौन सा परिणाम देना चाहिए।”

10 अक्टूबर तक चलेगा नोबेल प्राइज वीक

आपको बता दें कि नोबेल प्राइज वीक 10 अक्टूबर तक चलेगा। इन 7 दिनों में कुल 6 पुरस्कार दिए जाएंगे। सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल विजेता के नाम की घोषणा के साथ ही इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत हो गई है। सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्वीडन के सावन्ते पाबो को दिए जाने का ऐलान हुआ था। मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन शास्त्र और बृहस्पतिवार को साहित्य के नोबेल विजेताओं के नाम का ऐलान किया जाएगा। वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा शुक्रवार को होगी, जबकि अर्थशास्त्र के नोबेल के विजेता का ऐलान 10 अक्टूबर को किया जाएगा।