यहां जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गयी । जिसमें दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानें पूरा मामला
रायपुर गाँव में राजेंद्र सिंह और जागीर सिंह का परिवार रहता है। राजेन्द्र सिंह का कहना है कि उसके पूर्वजों ने 1997 में जागीर सिंह के पूर्वजों से तीन एकड़ जमीन खरीदी थी। जबकि जागीर सिंह का कहना है उसके पूर्वजों ने कोई जमीन नहीं बेची। राजेन्द्र सिंह का परिवार जमीन पर कब्जा करना चाहता है। मंगलवार सुबह राजेन्द्र सिंह का परिवार खेत में जुताई करने गया था। इसी बीच जागीर का परिवार भी खेत में पहुंच गया। यहाँ दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर में विवाद मारपीट में बदला और फायरिंग शुरू हो गयी। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए।
किसी पक्ष की नहीं मिली तहरीर
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस को किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।