अल्मोड़ा:  जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी के वैज्ञानिकों द्वारा समस्त जिले की पर्यावरण योजना को किया गया तैयार

नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल के निर्देश पर उत्तराखंड के सभी जिलों की पर्यावरण योजना बनाई जानी थी । जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी के वैज्ञानिकों द्वारा समस्त जिले की पर्यावरण योजना को ड्राफ्ट के रूप में संपूर्ण कर लिया गया है । आज दिनांक  25 अगस्त 2022 बृहस्पतिवार को चंपावत जिले के जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में डीएफओ आरसी कांडपाल और सीडीओ आर एस रावत ,वैज्ञानिकों एवं नगर निकायों के अधिकारियों द्वारा जिले की पर्यावरण योजना के ड्राफ्ट रिपोर्ट को फाइनल करने पर चर्चा की।

जिला पर्यावरण योजना पर परामर्शी कार्यशाला का आयोजन किया गया

प्रथम चरण में कुमाऊं के सभी जिलों की पर्यावरण योजना पर विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा होनी है । चंपावत में जिला सभागार में बृहस्पतिवार को जिला पर्यावरण योजना पर परामर्शी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल, अल्मोड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक व पर्यावरण आंकलन व जलवायु परिवर्तन केंद्र अध्यक्ष डॉ. जेसी. कुनियाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल के निर्देश पर हर जिले की अलग पर्यावरण योजना बनाई जानी है। जिसके तहत
ठोस कचरे का प्रबंधन ,बायो मेडिकल वेस्ट ,इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट ,और अन्य वेस्ट का प्रबंधन भविष्य में वैज्ञानिक तरीके से समायोजन किया जाना है।

ठोस कचरे का प्रबंधन एवं बायो मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ठोस कचरे का प्रबंधन एवं बायो मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए और सभी निकायों से c&d एवं अन्य वेस्ट के द्वारा निर्मित वेस्ट पार्क डिवेलप करने के लिए भी निर्देश दिए गए और जिले में वायु एवं ध्वनि प्रदूषण की वर्तमान स्थिति को जानने के लिए मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने लगाने के भी निर्देश दिए और निकायों में वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर अंबिकापुर मॉडल को लागू करने के लिए भी निर्देश दिए और साथ ही साथ सीवेज ट्रीटमेंट को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी कि भविष्य में चंपावत जिले में चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने हैं ।
जल्द ही चर्चा किए गए बिंदुओं को जिला पर्यावरण योजना में  सम्मिलित करने के बाद चंपावत जिले की पर्यावरण योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

संस्थान पूरा सहयोग प्रदान करेगा

जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील नौटियाल ने भी वर्चुअली यह जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी  जी जो आदर्श चंपावत जिला बनाने की योजना प्रस्तावित है उसमें चंपावत जिले की पर्यावरणीय योजना से महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। साथ ही साथ चंपावत को आदर्श चंपावत जिला बनाने में हमारे संस्थान के द्वारा जो भी शोध कार्यों की आवश्यकता होगी संस्थान उसमें अपना पूरा सहयोग प्रदान करेगा ।