आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच हुए संघर्ष में सौ जवानों की मौत

आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच सोमवार की रात हुए संघर्ष में एक सौ जवानों की मौत हो गयी। आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशियान ने रात भर चली झडपों में 49 जवानों की मौत होने का दावा किया, जबकि अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने अपने 50 जवानों के मारे जाने की भी बात कही है।

हिंसा भडकाने के आरोप लगाये हैं

दोनों देशों ने एक दूसरे पर हिंसा भडकाने के आरोप लगाये हैं। आर्मेनिया का कहना है कि अजरबैजान ने सीमा से लगे उसके कई शहरों पर गोलीबारी की है और उसने भी जवाबी कार्रवाई की है। हालांकि अजरबैजान ने कहा है कि उसके बुनियादी ढांचे पर पहले हमला किया गया।

हिंसा को रोकने के लिए संघर्षविराम के लिए बीच-बचाव किया है

उधर, रूस ने कहा है कि उसने भी हिंसा को रोकने के लिए संघर्षविराम के लिए बीच-बचाव किया है। आर्मेनिया और  अजरबैजान दोनों ही देश तत्‍कालीन सोवियत संघ का हिस्‍सा थे।