बागेश्वर: रामलीला से लौटने के दौरान दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक गम्भीर

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । अब खबर बागेश्वर से आ रही है । यहां रामलीला से लौटने के दौरान गाड़ी दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई । जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है ।

200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार  हादसा देर रात ढाई बजे के करीब का बताया जा रहा है कि बागेश्वर से रामलीला देखकर घर वापस जा रहे युवकों की कार मेहनरबुंगा बाईपास पर 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार व्यक्ति सवार थे। जिसमें 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मुत्यु हो गई है। जबकि 1 व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) के रूप में हुई है।

रेक्स्यू अभियान चलाया गया

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पाकर स्थानीय लोगों, पुलिस व फायर विभाग के द्वारा रेक्स्यू अभियान चलाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिंह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिंह उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।