राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बंगलुरू में पुरूषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में सेना के प्रतिभागी डी.पी. मनू ने 81 दशमलव दो-तीन मीटर दूरी तक भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता।
रोहित यादव ने जीता कांस्य
पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रोहित यादव ने 79 दशमलव आठ-शून्य मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर रजत पदक और किशोर कुमार जेना ने 78 दशमलव शून्य-पांच मीटर तक भाला फेंक कर कांस्य पदक जीता। सेना के प्रतिभागी डी.पी मनू ने पहली बार 80 दशमलव तीन-दो मीटर और तीसरी बार 80 दशमलव पांच-शून्य मीटर की दूरी तक भाला फेंका।
डी.पी. मनू ने छठी और आखरी बार भाला फेंक कर शानदार जीत हासिल की
डी.पी. मनू ने छठी और आखरी बार 81 दशमलव दो-तीन मीटर तक भाला फेंक कर शानदार जीत हासिल की। कोई अन्य खिलाडी़ फाइनल में अस्सी मीटर से अधिक दूरी तक भाला नहीं फेंक सका।