अल्मोड़ा:राजकीय इंटर कॉलेज दड़मिया में नये बच्चों को ग्रिटिंग कार्ड्स देकर स्वागत के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव

आज राजकीय इंटर कॉलेज दड़मिया में धूमधाम से मनाया गया जिसमें कक्षा ६ और ९ के नए बच्चो का ग्रीटिंग कार्ड और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल से लगे सुपाकोट, नेरई,सिमखोला,ओलियागाव,ओकाली, रनमन,भवरी,पाया,बजेल के अभिभावक भी शामिल हुए।कार्यक्रम में अभिवावक संघ के अध्यक्ष गणेश बजेठा तथा समस्त सदस्य उपस्थित थे।

बाजारवाद की होड़ में निजी स्कूल ग्रामीण जनता को लूटने का करते हैं कार्य

अध्यक्ष गणेश बजेठा ने सभी अभिभावकों से स्कूल की गतिविधियां में सम्मिलित होकर बच्चो का फीडबैक जरूर लें । जबकि शिक्षक मनीष पांडे ने बताया कि बाजारवाद की होड़ में निजी स्कूल ग्रामीण जनता को लूटने का कार्य करते हैं, क्योंकि हम स्वार्थी होते जा रहे हैं,हर साल  दुगुनी होती फीस से बेहतर अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला करवायें और वहाँ शिक्षकों की कमी, भवन निर्माण की बातों को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाए तो इससे समाज उत्थान और समाज के सभी वर्गों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय जोशी ने की संचालन के डी जोशी ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

  कार्यक्रम में मनीष पांडे,  मनोज कुमार, ममता जोशी, मीनाक्षी साह, एस एन पाल, एच एन जोशी, विजय शंकर जोशी,हरीश सिंह भंडारी, गिरीश चंद्र लोहनी,दीवान सिंह, भीम सिंह,जगदीश बजेठा,नीमा बजेठा,हेम गिरी,आदि उपस्थित रहे।