उत्तराखंड: आज होगी कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

मंगलवार को सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

इन प्रस्तावों पर लग सकती है कैबिनेट की मुहर

आज आयोजित कैबिनेट बैठक में प्राथमिक परिवारों को 50 प्रतिशत अनुदान पर एक किलो नमक और दो किलो चीनी देने के अलावा शिक्षा, गृह विभाग, कृषि, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों की नियमावली में संशोधन समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।