मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के तहत पार्टी सीमा से ऊपर उठकर उत्तराखण्ड राज्य के विकास में सभी विधायकों से सहयोग का अनुरोध करते हुए पत्र जारी किया है।
10 प्रस्ताव तैयार करने का अनुरोध
जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उत्थान के लिए सभी दलों के विधायकों से विकास के 10 प्रस्ताव तैयार करने का अनुरोध किया है । मुख्यमंत्री का पहल जनहित से जोड़कर देखा जा रहा है । राज्य गठन के बाद किसी भी मुख्यमंत्री का यह पहला प्रयास है । मुख्यमंत्री ने पत्र में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की व्यापक जनहित से जुड़े 10 औचित्यपूर्ण आवश्यक विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्राथमिकता के क्रम में तैयार कर मांगा है । ताकि शासन स्तर पर राज्य के आर्थिक संसाधनों के समुचित प्रबन्धन के साथ प्रस्तावित योजनाओं की क्षेत्रीय विधायकों से विमर्श किया जा सके । साथ ही प्राथमिकता के तौर पर योजना को चरणबद्ध व समयबद्ध रूप मूर्त रूप दिया जा सके । पत्र में अनुरोध किया है कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की व्यापक जनहित से जुड़ी 10 औचित्यपूर्ण आवश्यक विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्राथमिकता के क्रम में तैयार करते हुए उपलब्ध कराएं।
जनहित की दृष्टि से विकास योजनाओं के प्रस्ताव आमंत्रित
राज्य गठन के बाद सीएम धामी पहले मुख्यमंत्री हैं जिनके द्वारा राज्य के हर क्षेत्र का समान रूप से विकास किए जाने के लिए प्रत्येक विधायक से चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा क्यों न हो, से क्षेत्र की आवश्यकता और जनहित की दृष्टि से विकास योजनाओं के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।