आज मोतीराम बाबू राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में एन० सी०सी० डे के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 24 यू० के ० गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनोज कुमार काण्डपाल का स्वागत महाविद्यालय की ए०एन ०ओ ले० डा० ज्योति टाम्टा द्वारा किया गया ।
कैडेट्स को दी गई एसएसबी व सेना में भर्ती के विषय में जानकारी
कर्नल कांडपाल ने एनसीसी के विषय में बताया। कर्नल काण्डपाल ने बताया कि किस प्रकार एन ०सी०सी० के द्वारा देश की सेवा कर सकते है। कैडेट को एन०डी०ए०, एसएसबी व सेना में भर्ती के विषय में जानकारी दी। साथ ही कैडेट्स के उत्साह वर्धन को बढाया।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कैडेटों के द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण की साफ सफाई कि गयी
एन०सी०सी० डे अवसर पर ए ०एन ०ओ० डॉ ज्योति टम्टा, कर्नल काण्डपाल ने कैडेटों के साथ महाविद्यालय में वृक्षारोपण भी किया। महाविद्यालय के प्रांगण में फलदार और फूल वाले पौधे लगाये। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कैडेटों के द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण की साफ सफाई कि गयी। छात्रा कैडेटों ने बढ़ चढ़कर सफाई में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मौजूद रहे




इस दौरान सीनियर अण्डर ऑफिसर योगिता पाण्डे, अण्डर ऑफिसर सौम्यता तिवारी, पूजा दानू, रोशनी जोशी, ललिता सम्मल, कोमल सम्मल, निकिता जोशी, आरती, प्रिया रावत, दीपा, अदिति कार्की, काजल, प्रियांशी, कोमल, दीपाली, ज्योति वल्दिया, ममता, मनीषा सुयाल, पूजा गोस्वामी, आरिसा, कोमल, श्वेता, राशि, ममता, रीतिका, भावना दानू आदि उपस्थित रहे ।