पिथौरागढ़: ऑल इंडिया डांस चैम्पियनशिप में पिथौरागढ़ के युवाओं ने बिखेरा जलवा

ऑल इंडिया डांस चैम्पियनशिप में पिथौरागढ़ के युवाओं का बेहतरीन प्रदर्शन रहा।  वी वायरस आर्ट स्टूडियो के बच्चों ने ऑल इंडिया डांस चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

सीमांत जनपद की प्रतिभा देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर रही है

  बॉम्बे वाइब स्टूडियो के बैनर तले आयोजित इन्द्रापुरम गाज़ियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ के युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वी वायरस के संस्थापक विजय टम्टा ने कहा कि सीमांत जनपद की प्रतिभा देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर रही है।

लोगों ने दी शुभकामनाएं

तीसरा स्थान मिलने पर पंकज लुंठी,दीपक लुंठी, रवि, दीप जोशी, निर्मल, मनोज जोशी, सूरज गिरी सहित अन्य युवाओं ने शुभकामनाएं दी।