उत्तराखंड: उत्कृष्ट कोटि का कार्य करने वाले इन पांच जिलाधिकारियों को मिलेगा “उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरुस्कार…

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है । उत्तराखंड के जनपदों में उत्कृष्ट कोटि का कार्य करने वाले जिलाधिकारियों को उत्तराखण्ड शासन द्वारा “उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार, 2022 ” प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए पांच जिलाधिकारियों को चयनित किया गया है। 

पांच जिलाधिकारियो को दिया जाएगा सम्मान

जिसमें जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्व्याल, जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे,जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित,जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना को उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार, 2022 ” प्रदान किया जाएगा ।यह पुरस्कार दिनांक 25 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 11:00 बजे राजभवन ऑडिटोरियम, राजभवन, देहरादून में महामहिम राज्यपाल के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।