यहां छात्र की पिटाई के बाद अस्पताल में छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्कूल संचालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानें पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की के भगवानपुर कस्बा निवासी नसीम ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका पोता अली (उम्र 9 साल) कस्बे एक इंटर कॉलेज में कक्षा तीन में पढ़ता था। नौ दिसंबर को भी वह पढ़ने गया था। वहां किसी बात को लेकर स्कूल संचालक जीशान अली ने उसे बुरी तरह पीट दिया। जिसके बाद उसके कान और मुंह से लगातार खून बहने लगा। छात्र के परिजनों ने पहले तो उसे सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने छात्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि छात्र की मामले में भगवानपुर निवासी आरोपी जीशान अली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि छात्र की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। मामले की जांच की रही है ।