अल्मोड़ा: चौखुटिया पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

दिनांक 10.09.2022 को  चौखुटिया निवासी  एक वादी की तहरीर के आधार पर थाना चौखुटिया में  IPC व पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत  व थानाध्यक्ष चौखुटिया को तत्काल टीम गठित कर आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिये गए ।

आरोपी युवक गिरफ़्तार

   तिलकराम वर्मा सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत चौखुटिया  द्वारा पुलिस टीम का गठन कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरु कर दी । गठित टीम द्वारा अथक प्रयास व साईबर सैल की मदद से दिनांक 12/09/2022 को आरोपी युवक  को गिरफ़्तार कर अभियोग में  आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार युवक का नाम

गौरव अटवाल पुत्र हरिशचंद्र अटवाल निवासी ग्राम धुधलिया चौखुटिया। उम्र 20 वर्ष ।

पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत थाना चौखुटिया
2. उप निरीक्षक रिंकी कोतवाली रानीखेत
3. का0 दीपक कुमार
4. का0 रजनीश वर्मा