हल्द्वानी: नर्सेज के 2621 पदों पर भर्ती की मांग को लेकर एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के सदस्यों ने दिया धरना

नर्सेज के 2621 पदों पर भर्ती की मांग को लेकर एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बबलू और  उपाध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं । उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे । 

30 से ज्यादा सदस्य धरने पर बैठे रहे

एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बबलू, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह ढिल्लों, तनुजा आर्य और कविता बाल्मीकि नर्सेज के 2621 पदों पर भर्ती की मांग को रविवार से लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। बुद्ध पार्क में चल रहे धरना और भूख हड़ताल कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने
  2 साल पहले 12 दिसंबर 2020 को निकाली गई आज 2 साल पूर्ण होने के बाद भी पूरी नहीं की गई । वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान फेडरेशन से जुड़े 30 से ज्यादा सदस्य धरने पर बैठे रहे।