देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत सरकार ने रक्षा क्षेत्र में एक बड़ा फेरबदल करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है।
संभालेंगे जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे कार्यभार संभालने की तिथि से सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी निभाएंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि वर्तमान सीडीएस अनिल चौहान की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त होने जा रहा है। सीडीएस के रूप में सुब्रमणि का मुख्य फोकस तीनों सेनाओं (थल, जल और नभ) के एकीकरण और थिएटर कमांड जैसी रणनीतिक योजनाओं को लागू करने पर रहेगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनकी नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
उपलब्धियों से भरा करियर
लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। 1 सितंबर 2025 से वर्तमान तक वे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले, 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक उन्होंने थल सेना के उप-प्रमुख (VCOAS) का अहम पद संभाला था। उन्होंने मार्च 2023 से जून 2024 तक भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) के रूप में भी सेवा दी है।
देश की सुरक्षा की कमान अब लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि के हाथ, होंगे देश के नए CDS