उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फ़र्त्याल ने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया है। उन्होंने यह कार्यालय मोटर स्टेशन लोहाघाट में वीर कालू सिंह महारा चौक के सामने खोला।
भाजपा की भारी बहुमतों से विजयी-
कार्यलय शुभारंभ में नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, कार्यालय प्रभारी मोहन सिंह ढेक और चंद्रशेखर बगौली ने कहा कि इस बार भी भाजपा भारी बहुमतों से विजयी होगी।
यह लोग रहे मौजूद-
बधाई देने में दीपक जोशी,मोहित पाठक, दीपक ओली, राजू अधिकारी, दीपक गड़कोटी,महेंद्र ढेक,नवीन बोहरा,कमल शर्मा, ब्लाक प्रमुख विनीता फ़र्त्याल,मंजू पुनेठा,निर्मला अधिकारी आदि रहे।