March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

लोहाघाट- सैन्य सम्मान के साथ सैनिक गौतम को दी अंतिम विदाई

लोहाघाट: ट्रेन की चपेट में आने से मारे गए तीन कुमाऊं रेजिमेंट के जवान गौतम बहादुर (33) पुत्र स्व. मनोज बहादुर का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके घर गोरखानगर में लाया गया। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों के साथ गौरव को अंतिम विदाई दी।

सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

तिरंगे में लिपटा गौतम का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सैकड़ों लोगों की आंखें नम दिखी। गौतम के पार्थिव शरीर को गोरखानगर से विभिन्न मार्गो से होते हुए संतदेश ले जाया गया। जहां गोरखा समुदाय के रीति रिवाजों के साथ देह को समाधि दी गई। आठ कुमाऊं पिथौरागढ़ से सुबेदार कुंडल सिंह के नेतृत्व में पहुंची सेना की टुकडी ने संतदेश में पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी।