March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

एसीसी के दीक्षा समारोह में हल्द्वानी के मनोज को गोल्ड, अल्मोड़ा के नितीश को मिला सिल्वर मेडल

देहरादून: चीफ आफ आर्मी स्टाफ गोल्ड व सिल्वर मेडल से सम्मानित होने वाले दोनों कैडेट इस बार उत्तराखंड से हैं। उत्तराखंड देश की सुरक्षा के लिए हमेशा आगे रहा है। उत्तराखंड के हर दूसरे परिवार का बेटा सेना में देश सेवा में लगा हुआ है। यह उत्तराखंड वासियों के लिए बेहद गर्व की बात है।

गोल्ड मेडल से सम्मानित मनोज बृजवासी

चीफ आफ आर्मी स्टाफ गोल्ड मेडल से सम्मानित मनोज बृजवासी गौलापार हल्द्वानी के रहने वाले हैं। उनके पिता शंकर दत्त बृजवासी किसान हैं और माता बसंती देवी गृहणी हैं। मनोज की प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय नैनीताल से हुई। 2011 में वह नौसेना में भर्ती हुए और उन्होंने एसीसी में प्रवेश पाया। अब एक साल के प्रशिक्षण के बाद वह सेना में अधिकारी बन जाएंगे।

कमांडेंट सिल्वर मेडल विजेता नितीश बिष्ट

सिल्वर मेडल विजेता नितीश बिष्ट सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली निवासी हैं। उनके पिता गोविंद बिष्ट सेना से हवलदार रिटायर हैं। जबकि माता देवकी गृहणी है। उनके दादा रणजीत सिंह भी सेना में रहते हुए द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल रहे। नितीश की प्रारंभिक शिक्षा विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा से हुई है। 2012 में वह नौसेना में भर्ती हुए। अब एसीसी के जरिए वह अफसर बन जाएंगे।