आ रहें हैं प्रभु श्री राम: आज राम मंदिर में प्रवेश करेंगे रामलला, कराया जाएगा परिसर का भ्रमण, देखें आज का पूरा कार्यक्रम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। 22 जनवरी का दिन हम सभी देशवासियों के लिए बेहद खास है। इस दिन रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा है। इसी बीच एक बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है।

मंदिंर में आज प्रवेश

अयोध्या में आज रामलला राम मंदिर में प्रवेश करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि आज बुधवार को रामलला की मूर्ति परिसर में प्रवेश करेगी और मूर्ति को परिसर का भ्रमण कराया जाएगा। फिर मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप में अनुष्ठान शुरू होंगे। इसके बाद कल वह स्वयं के गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। रामलला की मूर्ति को मंदिर परिसर तक ले जाने के लिए एक ट्रक को भी सजाया गया है। इस दौरान मंदिर परिसर में यज्ञ और हवन चलता रहेगा‌। अनुष्ठान नए मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न होंगे।

आज का कार्यक्रम

✴️17 जनवरी- आज 17 जनवरी को श्रीरामलला की प्रतिमा का परिसर भ्रमण और गर्भगृह का शुद्धिकरण

कल से 22 जनवरी तक के कार्यक्रम

✴️18 जनवरी से अधिवास प्रारंभ. तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास होगा।
✴️19 जनवरी को प्रातः धान्याधिवास औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास होगा. राम मंदिर में यज्ञ अग्निकुंड की स्‍थापना की जाएगी।
✴️20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास कार्यक्रम होगा। इस बीच गर्भ ग्रह को 81 कलश, अलग-अलग नदियों के जल से पवित्र किया जाएगा।
✴️21 जनवरी को मध्याधिवास, शय्याधिवास होगा।
✴️22 जनवरी को रामलला के विग्रह की आंखों से पट्‌टी खोली जाएगी और उन्हें दर्पण दिखाया जाएगा।

प्रायश्चित पूजा से शुरूआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल मंगलवार को करीब तीन घंटे तक प्रायश्चित पूजा हुई। इसके बाद यजमान को सरयू स्नान कराया गया। बताया कि प्रायश्चित पूजा भगवान से क्षमा और यजमान के शुद्धीकरण के लिए होती है। इसके बाद कर्मकुटी पूजन की प्रक्रिया हुई। इस पूजन के बाद ही मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम की शुरुआत होती है। चयनित मूर्ति का शुद्धीकरण करते हुए उनकी आंखों पर पट्टी बांधी गई है, यह पट्टी 22 जनवरी को खोली जाएगी।