उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को खत्म करने का फैसला लिया गया है। मदरसा बोर्ड के खत्म होने के बाद राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण अस्तित्व में आएगा। वहीं रुड़की के वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. सुरजीत सिंह गांधी को इस उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अधिसूचना जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सरकार ने राज्य मदरसा बोर्ड को जुलाई 2026 से समाप्त करने का फैसला किया है। इसके स्थान पर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है। डॉ. सुरजीत सिंह गांधी, जो बीएसएम पीजी कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षाविद हैं, को इस प्राधिकरण का पहला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस निर्णय के अनुसार, राज्य की सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं को अब उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य होगा। प्राधिकरण में अध्यक्ष समेत नौ सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। दो पदेन सदस्य और एक पदेन सदस्य सचिव की भी नियुक्ति हुई है। प्राधिकरण की नई टीम ही अब सिलेबस तैयार करेगी। जो अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम तैयार करेंगे।