March 27, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

देश में आज फिर पेट्रोल- डीजल के दामों में हुई रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, नहीं कोई राहत

 1,690 total views,  4 views today

देश में पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के जनता की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। वही आज देश में लगातार 5वें दिन तेल के दाम बढ़ गए हैं।

पेट्रोल- डीजल के दामों में आज फिर बढ़ोत्तरी–

घरेलू तेल कंपनियों ने रविवार यानि आज पेट्रोल की कीमतों के नये दाम जारी किए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। भारत में भी दो दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार पांचवे दिन पेट्रोल-डीजल बाजार में वृद्धि दर्ज की गई है। 

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।