आज 13 मार्च 2025 है। आज फाल्गुन पूर्णिमा व्रत है। फाल्गुन पूर्णिमा व्रत का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
इस दिन गंगा स्नान, हवन और दान करने से पापों का नाश होता है। विष्णु और लक्ष्मी पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत आज 13 मार्च 2025 को किया जाएगा। इस दिन होलिका दहन भी होगा।इस दिन चंद्रमा की पूजा का संयोग बन रहा है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 13 मार्च को सुबह में 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर फाल्गुन पूर्णिमा 14 मार्च को है।
जानें पूजन विधि
सुबह स्नान से पहले व्रत करने का संकल्प लिया जाता है। पवित्र नदी में नहाने के बाद भगवान को अर्घ्य दें । सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन विष्णु भगवान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना भी करें।भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को भी शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के बिना भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है । भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें। इस पावन दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अधिक से अधिक ध्यान करें।पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा की पूजा अवश्य करें। चंद्रमा को अर्घ्य देने से दोषों से मुक्ति मिलती है। इस दिन आप ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं । इस दिन कंबल, गुड़, तिल जैसी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है ।