आज 23 मार्च 2026 है। आज लक्ष्मी पंचमी मनाई जाती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। इस बीच एक महत्वपूर्ण दिन लक्ष्मी पंचमी का भी होता है। जो आज 23 मार्च को है। इस दिन भक्त जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए मां लक्ष्मी की अराधना करते हैं। इस व्रत को श्री व्रत के नाम से जाना जाता है। जिन लोगों के जीवन में आर्थिक समस्याएं आ रही हों उनके लिए ये व्रत बेहद कल्याणकारी माना जाता है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन लक्ष्मी पंचमी का व्रत किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि 22 मार्च 2026 को रात 09 बजकर 16 मिनट पर प्रारंभ होकर 23 मार्च 2026 को शाम 06 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी, इसलिए मुख्य पूजन 23 मार्च को ही किया जाएगा।
जानें पूजन विधि
आज सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद माता लक्ष्मी की प्रतिमा पर कमल का फूल चढ़ाएं। साथ ही देवी को अनाज, हल्दी, गुड़ और अदरक भी अर्पित करें। लक्ष्मी जी के मंत्र और चालीसा का पढ़ें। कमल का फूल, घी, बेल के टुकड़े आदि से हवन करें। रात के समय दही और भात खाएं।