नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का भारी तांडव, 157 की मौत, 28 पुलिसकर्मी लापता, राहत व बचाव कार्य जारी

नेपाल के विभिन्न हिस्सों और विशेष रूप से रसुवा जिले में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। जिसमें कई जिंदगियां समां गयी।

बाढ़ का तांडव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस भीषण प्राकृतिक आपदा में अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 पुलिसकर्मी लापता हैं। वहीं संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप है। राहत व बचाव कार्य जारी है। आपदा से निपटने के लिए नेपाल पुलिस के 3,318 जवानों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य में तैनात किया गया है। आपदा में गंभीर रूप से घायल 41 लोगों को देश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सीमावर्ती चौकियों के जवानों से संपर्क टूटा

रिपोर्ट्स के मुताबिक रसुवा जिले के दुर्गम इलाकों और चीनी सीमा से सटी पुलिस चौकियों पर तैनात जवान आपदा की चपेट में आ गए हैं। जिसमें
• ​टिमुरे पुलिस कार्यालय: 23 जवानों में से केवल 13 संपर्क में आए हैं, 10 जवान अब भी लापता हैं।
• ​रसुवागढी चौकी: 9 में से केवल 1 जवान सुरक्षित मिला है, जबकि 8 जवान लापता हैं।
• ​अन्य चौकियां: स्याफ्रुबेंसी से 3, मैलुङ से 5, बेत्रावती से 1 और हाकु चौकी से 1 जवान लापता है।