30 मई: गोवा राज्य स्थापना दिवस आज, जानें 25वें राज्य के रूप में उदय और इसका गौरवशाली इतिहास

आज 30 मई 2026 गोवा अपना राज्य स्थापना दिवस हर साल 30 मई को मनाता है। 30 मई 1987 को ही गोवा को एक केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था, और यह भारत का 25वां राज्य बना था।

भारत का 25वां राज्य बना

गोवा, भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर कोंकण के रूप में जाने वाले क्षेत्र में स्थित है और भौगोलिक रूप से दक्कन उच्च भूमि से पश्चिमी घाट द्वारा अलग होता है। इसकी अधिकारिक भाषा कोंकणी है जो आठवीं अनुसूची  में शामिल 22 भाषाओं में से एक है। भारत ने 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता प्राप्ति के साथ ही पुर्तगालियों से अपने क्षेत्र को वापस लौटाने का अनुरोध किया परंतु पुर्तगालियों ने ऐसा करने से मना कर दिया। राजनयिक प्रयासों की विफलता के बाद भारतीय नौसेना, वायु सेना और थल सेना द्वारा गोवा में ‘ऑपरेशन विजय’ चलाकर 19 दिसंबर,1961 को इसे पुर्तगालियों से मुक्त करा लिया गया। प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर को भारत में गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि पुर्तगाली भारत आने वाले पहले यूरोपीय (वर्ष 1498 में) और इस भूमि को छोड़ने वाले अंतिम (वर्ष 1961) थे। 30 मई, 1987 में इस क्षेत्र को विभाजित किया गया और गोवा को पूर्ण राज्य तथा दमन एवं दीव को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया।