सुबह की ताज़ा खबरें (25 फ़रवरी)

◆ दिल्‍ली के सीजीएसटी आयुक्तालय ने 611 करोड़ रुपये के नकली चालान की धोखाधड़ी का खुलासा किया।

◆ हम प्रतिबद्ध और संकल्पबद्ध हैं युक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस लाने के लिए जिसके लिए हम लगातार बात कर रहे हैं: उत्तराखंड के काशिपुर से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

◆ भारत सरकार की तरफ से एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक पॉलिसी पेपर लॉन्च किया गया है। जिसमें लक्ष्य रखा गया है कि 5 साल में 50 इंडिया स्पेसिफिक टेक्नोलॉजी पर काम किया जाएगा। 100 नए स्टार्टअप एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग में प्रमोट किए जाएंगे: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, दिल्ली।

◆ पटना: एसटीईटी (STET) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने मेरिट और नॉन मेरिट कॉलम को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के संबंध में PM को जानकारी दी।

◆ लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 62 रन से हराया।

◆ रूसी हमले के बाद यूक्रेन के आकाश में सन्नाटा पसरा है। सभी उड़ानें बंद हैं। ऐसे बहुत से लोग राजधानी कीएव में एयरपोर्ट पर फंसे हैं।

◆ नाटो प्रमुख ने यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस को पूरे यूरोपीय महाद्वीप की शांति भंग करने वाला बताया है।

◆ मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने इस वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 7 प्रतिशत से बढ़ाकर साढे नौ प्रतिशत किया।

◆ रूस ने यूक्रेन के पूर्वी डोनबास पर विशेष सैन्य अभियान शुरू किया।

◆ महिला क्रिकेट में, भारत ने न्यूजीलैंड पर छह विकेट से जीत दर्ज की।