आम जनता को मोदी सरकार का तोहफा, सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल, जानिए घटे हुए नये रेट

देशभर में रोजाना पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती है। ऐसे में पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

पेट्रोल डीजल के दाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर कम की गई हैं। घटे हुए दाम देशभर में आज शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हों गये हैं। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। पेट्रोल डीजल के दामों के घटने से आम जनता को राहत मिली है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। वहीं सरकार की घोषणा के बाद घटे हुए दाम देशभर में आज शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हों गये हैं।