सुबह की ताज़ा खबरें (13 जनवरी)

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्चुअल माध्‍यम से तमिलनाडु में 11 नये सरकारी चिकित्‍सा महाविद्यालयों और चेन्‍नई में केन्‍द्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया।

◆ भारत के साथ तीसरे क्रिकेट टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 210 रन पर सिमटी।

◆ भारत और अमरीका के वरिष्‍ठ अधिकारियों के बीच आज आंतरिक सुरक्षा वार्ता बैठक हुई।

◆ स्‍वामी विवेकान्‍नद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने कहा- विश्‍व भारत की तरफ बडी उम्‍मीद से देख रहा है, क्‍योंकि भारत के लोग और प्रतिभागी युवा क्षमता से भरपूर हैं।

◆ विश्‍व भर में 14 जनवरी को मकर सक्रांति के अवसर पर एक करोड से अधिक लोग वैश्विक सूर्य नमस्‍कार आयोजन में भाग लेंगे।

◆ आईईपीएफए ने निवेश संबंधी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

◆ सेना अध्‍यक्ष ने कहा है कि पिछले वर्ष जनवरी से पूर्वी और उत्‍तरी सीमाओं पर सकरात्‍मक विकास हुआ है।

◆ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी चुनाव को 80 बनाम 20 फीसदी की लड़ाई बताते हैं।

◆ बहुत नई टेक्नोलॉजी इस क्षेत्र में आ रही हैं और उन टेक्नोलॉजी को हमें अपने पास कैसे लाया जाए उस पर काम करना है जिससे लॉन्च व्हीकल और सैटेलाइट दोनों के लिए प्लेटफॉर्म तैयार हो सके जिससे कम से कम अगली जनरेशन तक वह काम करे: ISRO के नए चीफ एस. सोमनाथ।

◆ जमानत याचिकाओं के खिलाफ सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि बिहार के इस कानून ने अदालतों पर बहुत बोझ डाला है।

◆ मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी, धनोल्टी, सुरकंडा और नागटिब्बा में भी गिरी बर्फ।

◆ चीन में एक व्यक्ति धीमे इंटरनेट से इतना परेशान हो गया कि उसने इंटरनेट केबल ही जला दिया. इसकी उसे अब कड़ी सजा मिली।

◆ सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि घर के निर्माण के लिए पैसे की मांग करना एक ‘दहेज की मांग’ है, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी के तहत अपराध है।