सुबह की ताजा खबरें (15 जुलाई, विश्व युवा कौशल दिवस)

◆ सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर सभी पात्र लोगों को नि:शुल्क एहतियाती टीके लागने के लिए 75 दिवसीय कोविड टीकाकरण अमृतमहोत्सव आज से शुरू होगा।

◆ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा है कि लोकसभा सचिवालय ने किसी भी शब्द पर प्रतिबंध नहीं लगाया है और केवल उन्हीं शब्दों को हटाया जाएगा जो असंसदीय प्रकृति के हैं।

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत, इस्राइल, संयुक्‍त अरब अमीरात और अमरीका समूह के पहले I2U2 शिखर सम्‍मेलन को संबोधित किया। समूह के देश जल, ऊर्जा, पर्यावरण, अंतरिक्ष और स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में निवेश बढाएंगे।

◆ श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोतबाया राजपक्ष ने संसद के अध्‍यक्ष को ई मेल के जरिये त्‍यागपत्र भेज दिया है।श्रीलंका संसद के अध्‍यक्ष के कार्यालय ने राष्‍ट्रपति गोतबाया राजपक्ष के इस्‍तीफे की पुष्टि की है। राजपक्ष सऊदी एयर लाईंस के विमान से आज मालदीव से सिंगापुर पहुंचे।

◆ केन्‍द्र सरकार ने मंकीपॉक्‍स बीमारी से निपटने के लिए राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है।

◆ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने कल मुंबई का दौरा किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी विधायकों और सांसदों तथा गठबंधन सहयोगियों से समर्थन मांगा।

◆ भारत ने दक्षिण कोरिया में निशानेबाजी विश्वकप में कल एक स्वर्ण🥇और तीन रजत🥈पदक जीत लिये। पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अर्जुन बाबुता, शाहू तुषार माने और पार्थ मखीजा की भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 17-15 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

◆ साझा विश्‍वविदयालय प्रवेश परीक्षा स्‍नातक- सी यू ई टी- यू जी 2022 का पहला चरण देशभर के लगभग पांच सौ शहरों में कल से शुरू होगा। भारत से बाहर दस शहरों में भी यह परीक्षा होगी। परीक्षा 15, 16, 19 और 20 जुलाई को होनी है।

◆ उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई। हमारे व्यापार मंडल और व्यापारी भाई के द्वारा खटीमा ज़िलों में अमन शांति का काम किया जाता है।”

◆ कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद लोगों ने गाले फेस पार्क में जश्न मनाया।

◆ IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपनी शादी की घोषणा की।

◆ ‘कबूतरबाजी’ के एक मामले में पटियाला सेशन कोर्ट ने गायक दलेर मेहंदी की 2 साल के कारावास की सजा बरकरार रखी है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और पटियाला जेल लेकर जा रही है।