सुबह की ताजा खबर (16 जुलाई, विश्व सर्प दिवस)

◆ संसद के मानसून सत्र से पहले आज होगी सर्वदलीय बैठक।

◆ प्रधानमंत्री आज उत्‍तर प्रदेश के जालौन जिले के गांव कैथेरी में बुंदेलखण्‍ड एक्‍सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा है कि आज बुंदेलखण्‍ड क्षेत्र के लोगों के लिए एक विशेष दिन होगा।

◆ राष्‍ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव में समर्थन हासिल करने के लिए छत्‍तीसगढ का दौरा किया। उन्‍होंने सांसदों, विधायकों और अन्‍य भाजपा नेताओं से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा। द्रौपदी मुर्मू ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण भी किया।

◆ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में देश में शीर्ष संस्‍थानों की सूची जारी की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास सर्वश्रेष्‍ठ शैक्षणिक संस्थान बन कर उभरा है।

◆ भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु भारत रैंकिंग-2022 में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है। रैंकिंग के अनुसार, भारतीय प्रबंधन संस्‍थान-आई आई एम अहमदाबाद देश का सर्वश्रेष्‍ठ प्रबंधन संस्थान बना है।

◆ श्रीलंका में राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद प्रधान मंत्री रानिल विक्रमसिंघे को प्रधान न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई।

◆ दिल्ली विश्वविद्यालय पहले दौर की काउंसलिंग में इस वर्ष अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में 30 प्रतिशत और अनारक्षित तथा अन्‍य पिछडा वर्ग श्रेणी में 20 प्रतिशत अतिरिक्त विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश देगा। इस दौर में अधिकतम सीटें भरने का प्रयास रहेगा।

◆ झारखंड कैबिनेट ने राज्य में गरीबों के लिए हर महीने 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला किया है।

◆ : लखनऊ में लुलु मॉल से 3 लोगों को मॉल परिसर में सुंदरकांड का पाठ करने का प्रयास करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

◆ देहरादून: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस के लिए ई-FIR ऐप लॉन्च किया। उन्होनें कहा, “ई-FIR ऐप के लॉन्च होने से पूरे प्रदेश के अंदर वाहन चोरी से संबंधित FIR की जा सकेगी। लोगों को परेशानी से छुटकारा मिलेगा। लोगों की सुविधा के लिए और भी ऐप लॉन्च किए जाएंगे।”

◆ दलाई लामा कल एक महीने के दौरे पर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह स्थित अपने आवास पर पहुंचे।

◆ श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अंतरिम आदेश जारी किया है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और पूर्व मंत्री बेसिल राजपक्षे को अदालत की अनुमति के बिना 28 जुलाई तक देश छोड़ने से रोका गया।

◆ ज़िम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को 27 रन से हरा दिया है।इसके साथ ही ज़िम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने जा रहे वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।

◆ भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार, बीती 8 जुलाई को ख़त्म होने वाले हफ़्ते में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 8.062 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज़।