April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताज़ा खबरें (17 नवंबर)

◆ संयुक्त राष्ट्र जलवायु संधि में शामिल देशों के शिखर सम्मेलन में प्रभावी प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना।
◆भारत और फ्रांस का छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास – शक्ति फ्रांस के फ्रेजस में संचालित किया जा रहा है।

◆ फाइजर ने दूसरी कंपनियों को दी अपनी कोविड-19 दवा बनाने की अनुमति।
◆ भारत के प्रोफेसर बिमल एन पटेल को पांच साल के लिए अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग के लिए चुना गया।
◆ नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रट ने देश में आंशिक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की।

◆ आईसीसी ने किया बड़ा ऐलान, चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करेगा पाकिस्तान।

◆ संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने तेलंगाना के पोचमपल्ली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक के रूप में चुना।
◆ कर्नाटक तट के पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
◆ असम के मुख्यमंत्री ने मेघालय के मुख्‍यमंत्री के साथ असम-मेघालय सीमा पर स्थि‍त लांगपीह गांव का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

◆ सलमान ख़ान की मदद से मुसलमानों को वैक्सीन के लिए तैयार करेंगे: महाराष्ट्र सरकार।

◆ म्यांमार: आंग सान सू ची के खिलाफ़ सैनिक शासन ने दायर किए नए अभियोग।

◆ आबु धाबी में एक नया मछीलघर खोला गया है जो मध्य पूर्व के देशों में सबसे बड़ा एक्वेयरियम है, इसमें 46 हजार जीव हैं ।