◆ प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया। किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 16,000 करोड रुपए की 12वीं किस्त जारी की।
◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह
ने कल उत्तरकाशी के हर्षिल में दीपावली से पूर्व सेना व ITBP के जवानों से मुलकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश सेवा सर्वाेच्च सेवा है, हम सभी सौभाग्यशाली है की हमें उत्तराखण्ड देवभूमि व संतो की भूमि में सेवा करने का अवसर मिला है।
◆ प्रधानमंत्री आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर स्थल पर निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे। लोथल हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख शहरों में से एक था और सबसे पुराने मानव निर्मित गोदी की खोज के लिए जाना जाता है।
◆ आतंकवादियों ने शोपियां के हरमेन में ग्रेनेड फेंक, जिसमें उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी 2 मजदूर मोनीष कुमार और राम सागर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इलाके में घेराबंदी कर दी गई है।
◆ तब्बू , अजेय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर आधारित फिल्म दृश्यम2 का ट्रेलर रिलीज हुआ।
◆ बेल्जियम में NATO के 14 देशों का बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। रूस की परमाणु धमकियों के बीच नाटो भी इस सैन्य अभ्यास में एटमी हथियारों की प्रैक्टिस कर रहा है। नाटो के सैन्य अभ्यास को “स्टेडफास्ट नून” नाम दिया गया है, जिसमें 60 सैन्य विमान शामिल हो रहे हैं। इनमें लड़ाकू विमान, निगरानी करने वाले एयरक्राफ्ट, रिफ्यूलिंग करने वाले विमानों समेत एक B-52 बमवर्षक भी शामिल हो रहा है।
◆ रक्षा प्रदर्शिनी- DefExpo 2022 का 12वां संस्करण कल से गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में शुरू होगा। प्रदर्शिनी में सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम और उद्योग अपने रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी 22 अक्तूबर तक चलेगी।
◆ गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी-1990 कैडर के आईएएस अधिकारी जितेंद्र नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंत्रालय को अंडमान और निकोबार पुलिस से अंडमान – निकोबार द्वीप समूह के तत्कालीन मुख्य सचिव जितेन्द्र नारायण द्वारा महिला के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में शिकायत मिली थी।
◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ को देश का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।
विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की नियुक्ति 9 नवम्बर से प्रभावी होगी। वे वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित का स्थान लेंगे।
◆ संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतिनो गुट्रेस तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर कल भारत पहुंच रहे हैं। अपना दूसरा कार्यकाल संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। गुतेरश सबसे पहले मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ करेंगे।
◆ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के सभी नेताओं और सदस्यों ने मतदान किया। सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी, पी. चिदम्बरम और जयराम रमेश सहित कई नेताओं ने वोट डाले। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खडगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है।
◆ इंटरपोल प्रमुख जर्गन स्टॉक ने कहा है कि वास्तविक और वर्चुअल दुनिया में हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ रही है जिससे सरकारों और व्यवसायों पर सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है। स्टॉक ने कहा कि संगठित अपराधों से अपराधी अरबों डॉलर कमा रहे हैं।