सुबह की ताजा खबरें (2 अक्टूबर, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

★ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

★ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 5 जी संचार सेवाओं की शुरुआत की।

◆ दो से आठ अक्टूबर तक मनाया जा रहा राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह।

◆ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में रक्षा लेखा विभाग के अनेक डिजिटल कार्यक्रमों की शुरुआत की।

◆ गुजरात में चल रहे राष्‍ट्रीय खेलों में लंबी कूद में जेसविन अलड्रिन ने 8.26 मीटर की छलांग लगाकर विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

◆ भारोत्तोलन में मणिपुर की बिंदिया रानी देवी ने 194 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

◆ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-ट्वेंटी मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच आज गुवाहटी में खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।
बुधवार को तिरूवंतपुरम में हुए पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया था।

◆ राजस्थान : भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर झालरापाटन क्षेत्र की 110 वर्ष की महिला मतदाता सिणगार कंवर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर सम्मानित किया गया।

◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 प्रदान करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण से राज्यों को शहरों के बीच स्वच्छता को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।

◆ कोलकाता में बेनियाटोला सरबोजेनिन दुर्गा पूजा पंडाल के मंडप में 11 फीट ऊंची अष्टधातु से बनी हुई दुर्गा प्रतिमा लगाई गई है। मूर्ति का वजन 1 टन है।

◆ कानपुर ज़िले के घाटमपुर इलाके में उन्नाव से लौट रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया।

◆ स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 पुरस्कार में मध्य प्रदेश के इंदौर को लगातार छठी बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में स्थान दिया गया है।

◆ ऑनलाइन लेनदेन सुरक्षित बनाने के इरादे से क्रेडिट और डेबिट कार्डों की जानकारियां सुरक्षित रखने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने टोकन (यूनिक नंबर) वाला नया सिस्टम 1 अक्टूबर से शुरू किया।