सुबह की ताज़ा खबरें (27 अगस्त)

विश्व रॉक पेपर कैंची दिवस








◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की यात्रा पर कल गुजरात जाएंगे। कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

◆ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तंजानिया की रक्षामंत्री डॉ० स्‍टरगोमेना लॉरेंस टैक्‍स के साथ नई दिल्‍ली में द्व‍िप‍क्षीय वार्ता की।

◆ एशियाकप क्रिकेट प्रतियोगिता आज से शुरू हो रही है। चार साल के लंबे अंतराल के बाद संयुक्त अरब अमारात AsiaCup क्रिकेट का आगाज हो रहा है। दुबई में कल पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। रविवार को टीम इंडिय़ा का पहला मैच चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा।

◆ केरल उच्च न्यायालय ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया है कि वे सक्षम प्राधिकरणों की अनुमति के बिना चल रहे धार्मिक और प्रार्थना सभागारों को बंद कराने के लिए कदम उठाए।

◆ कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान के स्नातकों से कहा है कि वे किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम करें।

◆ यूजीसी ने 21 विश्‍वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है। यूजीसी ने कहा है कि 21 संस्‍थान बगैर उसकी मान्‍यता के मनमाने ढंग से चलाए जा रहे हैं। यूजीसी ने यह सलाह भी दी है कि छात्रों को सचेत रहना चाहिए क्‍योंकि इन संस्‍थानों को डिग्री देने का कोई अधिकार नही है।

◆उच्चतम न्यायलय ने आज से मुकदमों की सुनवाई की कार्यवाही सीधे दिखाने की शुरूआत की है।

◆उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बहुमंजिला भवन में आग लगने से पांच लोगों की मृत्‍यु हो गई, मकान में फंसे सात अन्‍य लोगों को बचा लिया गया।

◆ मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले चार दिन तक वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। यलो अलर्ट को देखते हुए प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल को सतर्क कर दिया गया है और किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं।


उत्तराखंड के औली में भारत और अमेरिका साझा मिल्ट्री एक्सरसाइज करने वाले हैं। चीन ने इसपर आपत्ति जताई. चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वो भारत के साथ सीमा से जुड़े मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की दखलंदाजी का विरोध करता है. भारत ने चीन की आपत्ति को खारिज कर दिया है.