सुबह की ताजा खबरें (3 जुलाई, अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस)

◆ भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में शुरू; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अनेक केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल।

◆ विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने 2030 तक देश में 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता हासिल करने में कार्बन मुक्‍त भवन निर्माण क्षेत्र में स्‍टार्टअप को बढ़ावा देने का आह्वान किया है।

◆ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमरावती के उमेश कोल्‍हे की जघन्‍य हत्‍या की जांच का मामला NIA को सौंप दिया है। कोल्‍हे की पिछले महीने की 21 तारीख को हत्‍या की गई थी।

◆ अमरीकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग द्वारा भारत पर की गई टिप्पणियों को विदेश मंत्रालय ने पक्षपातपूर्ण और गलत बताया।

◆ केन्‍द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। अहमदाबाद नगर निगम और रेल की इन परियोजनाओं पर 33 करोड रूपये की लागत आई है। शाह ने चन्‍दलोदिया कोडियार रेलवे अण्‍डर ब्रिज का उद्घाटन भी किया।

◆ राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज तेलंगाना के बेगमपेट हवाईअड्डा पहुंचे। तेलंगाना राष्ट्र समिति-टीआरएस और कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। तेलंगाना राष्ट्र समिति ने जल विहार तक लगभग दो किलोमीटर की बाइक रैली निकाली।

◆ मणिपुर के नोनी जिले में हुए भूस्खलन के मलबे से आज सुबह सेना के जवानों के छह और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढकर 27 हो गई है। स्थानीय लोगों के साथ संयुक्त कार्य बल द्वारा बचाव और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

◆ ईरान के दक्षिणी हिस्‍से में आज तड़के आए भूकम्‍प में कम से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। रिकटक्‍र पैमाने पर भूकम्‍प की तीव्रता छह दशमलव एक मापी गई। संयुक्‍त अरब अमारात के कुछ हिस्‍सों में भी भूकम्‍प के झटके महसूस किए गए।

◆ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव; नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।

◆ महाराष्ट्र के अमरावती में 21 जून को उमेश प्रह्लादराव कोल्हे की हत्या हुई थी. अब गृह मंत्रालय के आदेश के बाद NIA करेगी।

◆ नूपुर शर्मा के ख़िलाफ़ कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस।

◆ भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक अनोखा रिकॉर्ड बना। भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में चार चौके और दो छक्के जड़े। इस ओवर में कुल 35 रन बने जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा ओवर साबित हुआ है।