March 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताज़ा खबरें (3 सितंबर)

 3,231 total views,  2 views today

◆ सीबीआई ने जेईई (मेन्स) परीक्षा 2021 में कथित अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को देश भर में 19 स्थानों पर छापेमारी की।

◆विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘Mu’ में वैक्सीन प्रतिरोध के संभावित लक्षण दिखे हैं।

◆ तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि उनके समूह का इरादा किसी भी देश के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष करने का नहीं है। मुसलमान होने के कारण भारत के कश्मीर में या किसी भी दूसरे देश में मुस्लिमों के पक्ष में आवाज उठाने का अधिकार उनके पास है।

◆बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने तालिबान का समर्थन करने वाले भारतीय मुसलमानों को नसीहत दी कि वे तालिबान की जीत का जश्न न मनाएं। 

◆भारत ने कहा- उसकी तात्कालिक प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि अफगानिस्‍तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए न हो।

◆रक्षा मंत्री ने कहा- भारत अगले दो वर्षों में हथियारों के उत्पादन में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगा।

◆ पश्चिम बंगाल में, सीबीआई ने राज्य में चुनाव बाद हिंसा मामले में पहला आरोप पत्र दायर किया।

◆ भारत में फंसे विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई।

◆ आयुष मंत्रालय ने आयुष रोगनिरोधक दवाएं और आहार तथा जीवनशैली पर लिखित दिशानिर्देशों के वितरण का अभियान शुरू किया।

◆ शिक्षा मंत्रालय में स्कूली शिक्षा विभाग इस साल भी शिक्षक पर्व मनाएगा।

◆ दुबई में एक्सपो-2020 में भारतीय पवेलियन अगले महीने की पहली तारीख से शुरू होगा।

◆ त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष रेबती मोहन दास ने अपने पद से इस्तीफा दिया। भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष बनाए गए।।

◆ UP सरकार ने सभी शिक्षकों का वैक्सीनेशन अनिवार्य किया, परिवार को भी लगवाने होंगे वैक्सीन डोज।

◆ 9 महीने से लापता कॉन्स्टेबल फूल बेचते मिली: पुलिस अफसरों से तंग आकर वृंदावन चली गई; पुलिस ने ढूंढ़ निकाला तो बोली- क्यों आए हो, मैं यहीं रहूंगी।

◆ खत्म नहीं हुई कोरोना की दूसरी लहर:सरकार की चेतावनी- फेस्टिवल सीजन में लापरवाही न बरतें, घर में त्योहार मनाएं; दोनों डोज के बाद ही जरूरी हो तो कहीं जाएं।

◆ तालिबान के डर से छिपी हुई हैं अफ़ग़ानिस्तान की महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

◆ चीन-नेपाल सीमा पर चीनी इमारतें बनने की नेपाल करेगा जाँच, बनाई समिति।

◆ विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 23 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़, जैक्स कैलिस, कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के क्लब में भी शामिल हो गए।