April 26, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताजा खबरें (30 सितंबर, अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस)

◆ प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के मोटेरा में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि 36वेंराष्ट्रीयखेलों का आधिकारिक मस्कट सवाज गिर के शेरों से प्रेरित है। यह हमारे खिलाडि़यों के बल और दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है।

◆ जम्मू-कश्मीर नेशनल पेंथर्स पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलवंत सिंह मनकोटिया नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में एक समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह और राजीव चंद्रशेखर मौजूद थे।

◆ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है।
अखिलेश यादव का चुनाव लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में किया गया।

■ भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पार्टी कन्याकुमारी-से-कश्मीर मार्च के दौरान आज कर्नाटक में करेगी प्रवेश

◆ सरकार ने चुनावी बॉंड की 22वी श्रृखंला जारी करने की अनुमति दी, इनकी बिक्री 1st अक्‍टूबर से शुरू होगी। भारतीय स्टेट बैंक की 29 शाखाओं को इन्हें जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया गया है।

◆ असम के धुबरी जिले में नाव पलटने से एक अंचल अधिकारी सहित 10 लोग लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया लापता लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है, घटना के वक्त नाव में करीब 30 लोग सवार थे।

◆ इराक में कुर्दिस्‍तान क्षेत्र में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले में 13 लोग मारे गये और 58 घायल हुए।

◆ सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ मादक पदार्थों का धंधा करने वाले नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए एक कई चरण वाले गरूड अभियान चलाया। सीबीआई इंटरपोल और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के साथ तालमेल कर विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में विशेष अभियान चला रही है।

◆ मुंबई के अंधेरी इलाके के एक होटल के कमरे में 30 वर्षीय मॉडल ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

◆ लखनऊ के बलरामपुर उद्यान में पुस्तक मेले में भगवान राम पर लिखी गई 6 फीट की पुस्तक आकर्षण का केंद्र बनी। पुस्तक विक्रेता ने कहा, “1 साल बाद राम मंदिर दर्शन के लिए खोला जाएगा। उनके लिए मैंने ये किताब बनाई ताकि लोग आस्था से जुड़े और फिर दर्शन के लिए जाएं। इसमें कुल 36 पन्ने हैं।”

◆ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शुक्रवार को एक हस्ताक्षर समारोह के दौरान औपचारिक रूप से यूक्रेन के चार इलाकों का अपने देश में विलय करेंगे।