837 total views, 2 views today
◆ स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में नई खोज के लिए 2022 के #नोबेल_पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार मानवों के विलुप्त पूर्वजों और मानव विकास की आनुवांशिकी (जीनोम) से जुड़ी खोजों के लिए दिया गया है।
◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुजरात में एक हजार तीन सौ तीस करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
◆ भारतीय रेल ने 500 मेल एक्सप्रेस रेलगाडि़यों को सुपरफास्ट गाडि़यों में बदल दिया है। इसके अलावा, एक सौ 30 रेल सेवाओं को सुपरफास्ट बना दिया गया है।
◆ अभिनेता पंकज त्रिपाठी बने चुनाव आयोग के नेशनल आइकॉन। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने की घोषणा
मतदाता जंक्शन कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया ऐलान ।
◆ लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके में सिलेंडर फटने से कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। आस-पास के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
◆ राजस्थान: उदयपुर के एक मंदिर में पुजारी ने नवरात्रि के दौरान अपनी छाती पर ज्वार उगाई। पुजारी रोशनलाल ने कहा, “धारा देवी मंदिर में पुजारी केशुलाल 4 साल से(नवरात्री के 9 दिन) अपनी छाती पर ज्वार उगाते हैं। इस दौरान कुछ खाते-पीते नहीं है, विसर्जन के बाद ही कुछ खा सकते हैं।”
◆ पुराने समाजवादियों की एकता हुई है। हम लोगों का लक्ष्य RSS, भाजपा को हराना है। यही हमारा एजेंडा है। इसपर किसी को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है: 2024 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को लेकर सवाल पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव।
◆ केंद्र ने नवनियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(CDS) जनरल अनिल चौहान को दिल्ली पुलिस की ‘Z+’ श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवच दिया है।
◆ किम कार्दशियन को अपने इंस्टाग्राम पेज पर इथिरियम मैक्स को अवैध रूप से प्रमोट करने के आरोप में किम कार्दशियन 1.26 मिलियन डॉलर का जुर्माना देने को तैयार हो गई हैं।
◆इसराइल के उत्तरी इलाके में सातवीं सदी के 44 सोने के सिक्के मिले हैं। ये सिक्के शुद्ध सोने के हैं और एक संरक्षित क्षेत्र में मिले हैं।
More Stories
अल्मोड़ा: जगमोहन दीनदयाल ग्रामीण स्वरोजगार संस्था द्वारा किसानों को फलदार पेड़ों का निशुल्क वितरण किया गया
अल्मोड़ा: कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन की बैठक आयोजित, समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने पर किया गया विचार विमर्श
उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने पत्नी के इलाज के लिए राजेश चौहान को 7 दिन की शॉर्ट टर्म पर दी जमानत