सुबह की ताजा खबरें (5 सितंबर, शिक्षक दिवस)

★ भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

◆ महाराष्ट्र में एक सडक दुर्घटना में टाटा समूह के पूर्व अध्‍यक्ष सायरस मिस्‍त्री का आकस्मिक निधन।

◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में देशभर के 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

◆ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्‍यों से जेलों में सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाने पर ध्‍यान देने का आग्रह किया है। अमित शाह ने प्रत्‍येक राज्‍य से बेहतर जेल प्रबंधन के लिए 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सरकार की आदर्श जेल संहिता को अपनाने का आग्रह किया।

◆ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 4 दिन की यात्रा पर आज भारत आ रही हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री हसीना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगी। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श भी करेंगी।

◆ पंजाब: मोहाली में एक मेले में लगे करीब 50 फुट लंबी ऊंचाई वाला एक झूला अचानक नीचे गिरा जिससे वहां मौजूद लोगों को काफी चोटें आईं। झूले में करीब 50 लोग बैठे थे। घायल लोगों को ज़िला अस्पताल ले जाया गया।

◆ पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य दिया था।

◆ उत्तराखंड STF ने वन निरीक्षक 2021 की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली की पुष्टि कर मामला दर्ज किया है। कुछ छात्रों की पहचान की गई है कुछ को हिरासत में लिया गया है। धारा 420, 120बी, IT अधिनियम 66 लगाए गए हैं।

◆ प्रदेश: गाजियाबाद में अपराध शाखा ने 1 करोड़ रुपए की अफीम के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

◆ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिलौना बागेश्वर में बस डिपो का उद्घाटन किया साथ ही उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होनें कहा, “इस डिपो से 21 बसें चलेगी। ये राज्य का 19वां डिपो है। इनमे विशिष्ट श्रेणी के यात्री निशुल्क यात्रा करेंगे।”