नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में 29वें फागोत्सव का भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही है।
6 मार्च से होगा आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल की सबसे पुरानी धार्मिक-सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा द्वारा इसका आयोजन होता है। इस संबंध में एक बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि 29वां फागोत्सव 6 मार्च से 15 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
📌📌6 मार्च को होली जुलूस वैष्णव देवी मंदिर से प्रातः 11 बजे निकलेगा।
📌📌दोपहर 2 बजे सभा भवन में औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम होगा।
📌📌7 मार्च को बाहर के महिला दल तथा स्थानीय दल अपनी होली प्रस्तुतियाँ देंगी।
महिला टीमों में प्रत्येक टीम के 10 सदस्य अनिवार्य होंगे।
📌📌 8 मार्च को महिलाओं द्वारा बैठकी होली होगी।
📌📌 9 को रंग धारण
📌📌10 को आंवला एकादशी के अवसर पर एकल होली गायन
📌📌 11 को विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों का होली गायन
📌📌 12 को श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों की होली प्रस्तुितयां होंगी।
📌📌13 मार्च को होली का रंग जुलूस, पुरुषों की होली तथा रात्रि में होलिका दहन।
📌📌 15 मार्च को छलड़ी का आयोजन किया जाएगा।
📌📌होली महोत्सव के दौरान फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन