नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 12.03.2025 को रामनगर पुलिस टीम द्वारा फौ0वा0सं0 25/19 सरकार बनाम शाकिर अंसारी, MCC NO88/21 सरकार बनाम शाकिर हुसैन,
व CC NO 489/19 जैनव बनाम शाकिर अंतर्गत धारा 138 NI ACT में दोषसिद्ध तथा फरार चल रहे आरोपी शाकिर हुसैन पुत्र साबिर हुसैन निवासी शक्तिनगर पुछड़ी रामनगर को दत्ता कालोनी पानीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त तीनों मामलो में मा0 न्यायालय से दोषसिद्ध हैं तथा मु0अ0सं0 216/22 धारा 406/420 भा0द0वि0 में 5000.00 का ईनाम घोषित किया गया था। जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल
1. व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल
2. हे0 का0 तालिब हुसैन
3. हे0 का0 नसीम अहमद
4. का0 विपिन शर्मा
5. का0 महबूब आलम