नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में 67वां दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित हो रहा है।
दुर्गा महोत्सव का आयोजन
यह दुर्गा महोत्सव 20 से 24 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा शाम को विधि विधान से होगी।आज सुबह महिलाओं की कलश यात्रा और स्कूली बच्चों की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सांस्कृतिक झांकी में कुमाऊनी व बंगाली संस्कृति का मिलन देखने को मिला। नयना देवी मंदिर से शुरू कलश यात्रा रिक्शा स्टैंड से मल्लीताल बाजार होते हुए फिर से मंदिर पहुंचकर समापन हुआ। नयना देवी मंदिर में मां दुर्गा का भव्य दरबार सजा है।
यह रहेगा पूरा कार्यक्रम
आयोजक संस्था के सुरेंद्र चौधरी ने बताया, 20 अक्तूबर को महाषष्ठी पर सुबह कलश यात्रा, सष्टि पूजा, दोपहर सांस्कृतिक कार्यक्रम व शाम को स्थापना, आमंत्रण, अधिवास व संध्या आरती होगी। 21 को सप्तमी पूजा, 22 को महाष्टमी पूजा समापन, संध्या आरती व दीपदान। 23 को महानवमी पूजा समापन, भंडारा, 24 अक्तूबर को विजयादशमी पूजा, दर्पण, मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।