नैनीताल: उपलब्धि: कुमाऊं विवि के प्रोफेसर व प्रतिष्ठित हिंदी कवि शिरीष कुमार मौर्य हुए सम्मानित, मिला अंतर्राष्ट्रीय कलिंगा लिटरेरी फेस्टिवल बुक अवार्ड-2025

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर एवं प्रतिष्ठित हिंदी कवि शिरीष कुमार मौर्य को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अंतर्राष्ट्रीय कलिंगा लिटरेरी फेस्टिवल बुक अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शनिवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। जो उन्हें केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदान किया। अंतर्राष्ट्रीय साहित्य संस्थान ओडिशा डायरी फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान हिंदी कविता में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। जिसमे उन्हे पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये की धनराशि, मानपत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि कुमाऊं विश्वविद्यालय परिवार का है और वे इसे पूरे विश्वविद्यालय की ओर से ग्रहण कर रहे हैं।