नैनीताल: दूसरी बार डीएसए के महासचिव निर्विरोध चुने गए अनिल गड़िया, भुवन बिष्ट बनें उपसचिव

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) और नैनीताल जिमखाना क्लब की बैठक आयोजित हुई।

नई कार्यकारिणी का गठन

जिसमें शुक्रवार को मल्लीताल स्थित डीएसए सभागार में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें अनिल गड़िया को दूसरी बार डीएसए का महासचिव निर्विरोध चुना गया। बिशन सिंह मेहता को उपाध्यक्ष व भुवन बिष्ट को उपसचिव बनाया गया। इसके अलावा आलोक जोशी हॉकी सचिव, पवन पठायत फुटबॉल सचिव, रवि जोशी क्रिकेट सचिव, गोपाल सिंह बिष्ट एथलेटिक्स सचिव, हरीश जोशी बास्केटबॉल सचिव, शैलेंद्र कुमार बर्गली वॉलीबाल सचिव व वीरेंद्र शाह इंडोर गेम सचिव चुने गए। डॉ. डीएस बिष्ट व चंद्र लाल शाह को संरक्षक बनाया गया।